Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान बोला- दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान गिराए:रिपोर्ट में दावा- अमेरिका ने खुद जलाए, तकनीक चोरी होने का डर था

    14 hours ago

    1

    0

    ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 हेलिकॉप्टर और 2 ट्रांसपोर्ट विमान मार गिराए। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई, जब अमेरिकी सेना अपने पायलट को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी। IRGC का कहना है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने 2 C-130 ट्रांसपोर्ट विमान और 2 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया, जिससे अमेरिकी रेस्क्यू मिशन नाकाम हो गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से एक बचाए गए अमेरिकी एयरमैन और कमांडो को निकालने वाले दो ट्रांसपोर्ट विमान वहीं फंस गए थे। इसके बाद अमेरिका को तीन नए विमान भेजने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में अमेरिकी सेना ने उन फंसे हुए ट्रांसपोर्ट विमानों को उड़ा दिया, ताकि उनकी तकनीक ईरान के हाथ न लगें। ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा। ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल जोन पर भीषण हमला, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    देवरिया कांग्रेस कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई:नेताओं ने आधुनिक भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment