Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान बॉर्डर पर किसने गिराया था रूस का विमान? पुतिन को पता चल गया, तगड़ा एक्शन शुरू

    3 hours from now

    2

    0

    ईरान बॉर्डर के पास रूस का मिलिट्री विमान आसमान में उड़ रहा था और कुछ ही मिनटों में यह गायब हो गया। अब सामने आ रहे हैं ऐसे इनपुट्स जिन्होंने इस हादसे को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है। रूस में हलचल तेज है और पुतिन ने जांच और एक्शन दोनों के सख्त आदेश दे दिए हैं। यह कई रिपोर्ट्स में दावे सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा खतरा छिपा है। रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एंटनोफ एन26 उड़ान पर था। 29 लोग सवार थे। 23 यात्री और छह क्रू मेंबर्स। लेकिन कुछ ही देर बाद कंट्रोल रूम से इस एयरक्राफ्ट का संपर्क टूट गया। रडार से विमान गायब हो गया और फिर जो सामने आया वो था एक खौफनाक मंजर। विमान पहाड़ी इलाके में क्रैश हो चुका था। मलबा बिखरा हुआ था और कोई भी जिंदा नहीं बचा। इसे भी पढ़ें: भीषण हमलों के बीच 40 हिज्बुल्लाह लड़ाके ढेर, आई खौफनाक तस्वीरेंरूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि कर दी कि सभी 29 लोगों की मौत हो चुकी है और यह हादसा सामान्य नहीं माना जा रहा क्योंकि यह घटना हुई है क्रीमिया के पास जो एक बेहद संवेदनशील और रणनीतिक इलाका है और हाल के समय में इस पूरे क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स इशारा करती है कि तकनीकी खराबी हुई होगी या फिर इंजन फेलियर या फिर खराब मौसम। लेकिन अचानक संपर्क टूटना और सीधे पहाड़ी से टकराना इन सब ने शक को और भी ज्यादा गहरा कर दिया है। इस हादसे के बाद पुतिन ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। फोकस है ब्लैक बॉक्स रिकवर करना। हर तकनीकी और ऑपरेशनल एंगल की जांच होना। रूस इस मामले को सिर्फ एक हादसा मानकर नहीं चल रहा। इसे भी पढ़ें: 8000 KM दूर बैठा दोस्त भारत के लिए खोलेगा खजाना! इस गरीब देश से मोदी ने गैस भंडार की कौन सी डील कर ली?अगर यह तकनीकी खराबी है तो रूस की मिलिट्री सेफ्टी पर सवाल भी खड़ा हो रहा है और अगर कुछ और निकला तो यह मामला और भीज्यादा बड़ा हो सकता है क्योंकि यह इलाका पहले से ही ग्लोबल टेंशन का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 29 जिंदगियां कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई। एक उड़ान जो अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन अब यह सिर्फ एक क्रैश नहीं एक ऐसी घटना बन चुकी है जिसका सच दुनिया जानना चाहती है। अब सबकी नजरें टिकी हैं ब्लैक बॉक्स पर जांच रिपोर्ट पर क्योंकि वहीं से सामने आएगा असली सच।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिन्हें समझा मरा, वो लौट आए जिंदा! IRGC कमांडर को देख दुश्मन सन्न
    Next Article
    बड़बोले ट्रंप से बिदका सऊदी अरब, रूस को किया फोन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment