Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान फीफा वर्ल्ड कप का बॉयकॉट कर सकता है:फेडरेशन प्रेसिडेंट बोले- जंग के बीच अमेरिका में फुटबॉल खेलना मुश्किल; 11 जून से टूर्नामेंट

    2 hours ago

    1

    0

    फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' पर युद्ध का साया मंडराने लगा है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के कारण ईरान टूर्नामेंट का बॉयकॉट कर सकता है। ईरान फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने कहा है कि मौजूदा हालातों में नेशनल टीम का अमेरिका जाकर फुटबॉल खेलना बेहद मुश्किल है। वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। ईरान को अपने तीनों मैच अमेरिका में ही खेलने हैं। उम्मीद के साथ वर्ल्ड कप नहीं देख सकते- मेहदी ईरानी स्पोर्ट्स वेबसाइट 'वर्र्जिश-3' से बातचीत में मेहदी ताज ने कहा, "इस हमले के बाद हमसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि हम आशा और उत्साह के साथ वर्ल्ड कप की ओर देखें।" अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बन गया। ट्रंप सरकार ने ट्रैवल बैन भी लगाया ईरान के लिए स्पोर्ट्स के अलावा राजनीतिक परेशानियां भी कम नहीं हैं। ट्रंप सरकार ने ईरानी फैंस को देश में एंट्री देने से मना कर दिया है। ऐसे में ईरानी टीम का अमेरिका जाकर खुलकर खेल पाना भी मुश्किल लग रहा है। अमेरिका में होने हैं ईरान के मैच ईरान को वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप-जी में रखा गया है। शेड्यूल के मुताबिक, ईरान को अपने मुकाबले अमेरिकी शहरों में ही खेलने हैं... फीफा ने अब तक कुछ नहीं कहा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होना है। ईरान-इजरायल के मामले पर इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन (FIFA) ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ईरान ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया तो फीफा को फाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश बॉयकॉट कर चुका खेल जगत में यह पहला मौका नहीं है जब कोई देश वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने के बारे में सोच रहा हो। पिछले महीने ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों को हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दे दी। क्रिकेट वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हुआ। 1 मार्च तक फर्स्ट और सेकेंड राउंड के 52 मुकाबले खेले गए। 20 टीमों से 4 टॉप टीमें निकलीं। जिनके बीच 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री की है। --------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पीछे से आकर मुझे KISS किया...', Sapna Chaudhary गैंगस्टर की पार्टी में कर चुकी हैं परफॉर्म? सुनाया 'वो' खौफनाक किस्सा
    Next Article
    सैमसन बोले- कोहली और रोहित से मैच फिनिश करना सीखा:ब्रेक में सोशल मीडिया से दूरी बनाई; कोच गंभीर ने कहा- संजू वर्ल्ड क्लास प्लेयर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment