Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला:जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश- घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें

    16 hours ago

    2

    0

    ईरान ने दक्षिणी इजराइल में एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया है, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में जहरीले रिसाव का खतरा पैदा हो गया है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हमला नियोत होवाव इंडस्ट्रियल जोन में हुआ, जो बीयरशेवा शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित है। हमले के बाद अधिकारियों ने आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है, क्योंकि प्लांट में खतरनाक रसायन मौजूद हैं। इसी बीच भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोनी के बाद ये स्टार प्लेयर भी इंजरी के चलते टीम से हुआ बाहर, मुश्किल में CSK
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में कोर्ट ने पूर्व पीएम केपी ओली को 5 दिन की रिमांड पर भेजा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment