Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे:लिखा- ये मेरे सफर में साथ हैं; स्कूल पर मिसाइल हमले में मारे गए थे

    4 hours ago

    2

    0

    अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इस बातचीत टीम की अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। उन्होंने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी दिखाई देती हैं, जिनके साथ एक-एक स्कूल बैग और फूल भी रखा गया है। ईरानी शहर मिनाब के स्कूल में 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। इसमें 168 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बच्चों के अलावा स्कूल के स्टाफ भी थे। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। कुछ देर में पाकिस्तान पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी डेलिगेशन के साथ आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच यह अहम बैठक आज इस्लामाबाद में होनी है। इस पर दुनियाभर की नजर बनी हुई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बातचीत से पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान के पास थोड़े समय के लिए समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई दांव नहीं है। उन्होंने यह भी धमकी दी कि वे इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। ईरानी डेलिगेशन के इस्लामाबाद पहुंचने का वीडियो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज में टैक्स लेने पर क्या बोेले ट्रंप? देखें US TOP-10
    Next Article
    वृंदावन हादसा-10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता:यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे; लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment