Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने 24 घंटे के भीतर होर्मुज को बंद किया:कहा- अमेरिका ने सीजफायर डील तोड़ी; ट्रम्प बोले- ईरान से हर हाल में यूरेनियम लेंगे

    11 hours ago

    2

    0

    ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। कल शुक्रवार को ईरान ने इसे खोलने का ऐलान किया था। लेकिन अब फिर से इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। ईरान ने कहा है कि अमेरिका सीजफायर डील को तोड़ रहा है इसलिए अब होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्रोल में होगी। ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने से रोकता रहेगा। यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह तब तक खत्म नहीं होगी जब तक ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका हर हालत में ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम लेकर रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ, तो यह काम और ज्यादा सख्त तरीके से भी किया जा सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। होर्मुज स्ट्रेट खुला: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है और आवाजाही सामान्य है। ईरान की धमकी: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। ईरान ने ट्रम्प के कई दावों को गलत बताया। अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। घर वापसी: इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज स्ट्रेट सच में खुला है? भारतीय जहाजों के U-टर्न के बाद ईरान के दावे पर सवाल
    Next Article
    अखिलेश से सटने को मजबूर कर रही एक्स गर्लफ्रेंड:आईफोन प्रेमी निकले डीएम साहब; पहलवान एएसपी ने धज्जियां उड़ाईं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment