Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान पर अमेरिका का हमला, अब मोजतबा लेंगे भयंकर बदला

    1 hour ago

    1

    0

    ईरान के केश्वम द्वीप पर अमेरिका ने हमला किया है। यूएस एयरफोर्स ने मिसाइल लांचर को टारगेट किया है। हमले में ईरानी मिसाइल लांचर तबाह हुआ है। सेंट कॉम अधिकारी ने कहा कई दिनों से थी इस इलाके पर नजर और अब हमले की भी खबर सामने आ रही है। सेंट कॉम के अधिकारी ने कहा है कि कई दिनों से इस इलाके पर हमारी नज़र थी और अब हमला हुआ है। सुरंग से टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। टक्कर के बाद जहाज में जोरदार धमाका हुआ। आईआरजीसी ने दावा किया चौथा जहाज भी बारूदी सुरंग की चपेट में आया और ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका मिड टर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमला संभव है। सॉम प्रमुख ब्रैट कूपर और ट्रंप की मुलाकात भी हुई है। ब्रैट कूपर ने ट्रंप को दी है। ईरान पर पूरी जानकारी। ईरान पर हमले की तैयारी के बीच यह अहम बैठक है। तो ईरान पर नए हमले का काउंट डाउन। जी हां, खबर क्या है? सबसे पहले यह देखिए। यूएस ने ईरान पर फिर से हमले की तैयारी शुरू की है। ईरान पर हमले की तैयारी के बीच अहम बैठक। सेंट कॉम प्रमुख ब्रट कूपर ने ट्रंप को ब्रीफ किया। ईरान पर संभावित सैन्य विकल्पों की जानकारी दी। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य तैयारी पर चर्चा। जरूरत पड़ने पर जवाबी कारवाई की भी तैयारी।इसे भी पढ़ें: शर्म तुम को मगर नहीं आती...पाकिस्तानी संसद में आपस में ही भिड़ गए मौलाना फजलुर और ख्वाजा आसिफमिड टर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमले की आशंका है। पश्चिम एशिया में फिर से सैन्य टकराव का खतरा है। ट्रंप के अगले फैसले पर दुनिया की भी नजर है। अमेरिका में चुनाव है और उसके बाद ट्रंप को अपनी स्थिति मजबूत भी करनी है। वो तो अगला चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वॉर एक स्केप रूट है अपनी पॉपुलैरिटी को खत्म होने से बचाने का और क्या नेतन्याहू के फुटप्रिंट्स पर अमेरिका ट्रंप चलते दिखाई देते हैं ईरान के केस में। ईरान के नए सुप्रीम लीडर के कमान संभालने के बाद जो आईआरजीसी की टीम में बदलाव हुआ था तब से ईरान के तरफ से भी बार-बार ये कहा जाता है कि अगर ईरान पर खतरा बढ़ा तो वो प्रिएटिव स्ट्राइक कर सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Donald Trump बना रहे Iran के खिलाफ दोबारा युद्ध की योजना, अमेरिकी सीनेटर का दावाकैबिनेट बैठक के दौरान, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राजनयिक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय परामर्शों पर एक रिपोर्ट पेश की। इसमें विशेष रूप से कतरी प्रतिनिधिमंडल और पाकिस्तान के सेना प्रमुख की यात्राओं का जिक्र था। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के रुख में यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिश में, ईरान के सबसे शक्तिशाली कट्टरपंथियों में से एक के साथ सीधा संपर्क साधा है। वेंस ने मोहसेन रेज़ाई को एक पत्र भेजा, जो ईरान की 'सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद' के सचिव हैं और 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) के पूर्व कमांडर रह चुके हैं। इस पहल का मकसद यह पता लगाना था कि क्या वाशिंगटन और तेहरान बातचीत के लिए कोई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि यह पत्र ट्रम्प के निर्देश पर भेजा गया था, और राष्ट्रपति को इस पहल के बारे में पूरी जानकारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हसीना के भागने का बनाया था वीडियो, अब नदी में मिली अफसर की लाश!
    Next Article
    Marco Rubio की अध्यक्षता में G20 बैठक, S Jaishankar ऊर्जा और सुरक्षा पर करेंगे चर्चा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment