Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-यूएस के बीच दूसरे दौर के वार्ता में किन मुद्दों पर बात? पाक पत्रकार हसम दुर्रानी से जानें

    2 weeks ago

    1

    0

    47 साल के बाद पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका पहली बार आमने-सामने बैठकर ऐतिहासिक शांति वार्ता कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर और विशेषकर ऊर्जा संकट से जूझ रहे देशों में बड़ी राहत की उम्मीद जगी है. यह बातचीत चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है, जिसमें विदेश मंत्रियों की शुरुआती बैठकों के बाद अब सैन्य, आर्थिक और परमाणु सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ स्तर की तकनीकी चर्चाएं चल रही हैं. इस क्षेत्रीय वार्ता में ईरान के समर्थन में रूस और चीन खड़े हैं, जबकि अमेरिका के साथ सऊदी अरब और कतर जैसी ताकतें शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, ईरान के कड़े रुख के बाद अमेरिका उसकी जब्त की गई संपत्तियों को अनफ्रीज करने पर सहमत हो गया है. इस दौरान अमेरिका ने 16 सूत्रीय और ईरान ने 6 सूत्रीय एजेंडा पेश किया है, जिसमें सबसे अहम मुद्दा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सैन्य उपयोग से हटाकर (डि-वेपनाइज़) पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नागरिक कार्यों जैसे बिजली व चिकित्सा के लिए पारदर्शी बनाना है. हालांकि तुरंत किसी बड़े समाधान की उम्मीद नहीं है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    बातचीत फेल हुई तो नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान! क्या है 'नाइटमेयर सिनेरियो'? अगले 48 घंटे तय करेंगे भविष्य
    Next Article
    KJ-500, J-35A, HQ-19… भारत ने सब कर दिए थे तबाह, अब फिर उन्हीं हथियारों के लिए चीन के पैरों पर गिरा पाकिस्तान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment