Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU का QS सब्जेक्ट रैंकिंग हुआ जारी:13 विषय को मिला रैंकिंग में स्थान, इंजीनियरिंग विभाग ने पहली बार 201-275 रैंक में हुई शामिल

    8 hours ago

    2

    0

    आईआईटी बीएचयू ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। संस्थान के 14 में से 13 विषय रैंकिंग में शामिल हुए हैं, जिनमें 3 विषय शीर्ष 250 और 7 विषय शीर्ष 300 में पहुंचे हैं। अब जानिए किस विभाग को मिला कियान रैंक इंजीनियरिंग क्षेत्र में सुधार दर्ज हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग पहली बार 201–275 रैंक बैंड में शामिल हुआ, जबकि इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग 201–250 बैंड में पहुंचे। कंप्यूटर साइंस ने सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए 751–850 से 251–300 रैंक बैंड में स्थान बनाया। पहली बार शामिल फार्मेसी 201–250 रैंक बैंड में रही, जबकि बायोलॉजिकल साइंसेज को 651–700 बैंड मिला। ब्रॉड सब्जेक्ट एरिया में इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी 332 रैंक तक पहुंचा, वहीं प्राकृतिक विज्ञान 451–500 बैंड में रहा। निदेशक बोले-शोध को और मजबूत किया जायेगा संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए संकाय, कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शोध गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बहन को प्रेमी के साथ देखकर किया हंगामा:शक होने पर पीछा कर रही थी, पुलिस तीनों को लेकर आई थाने
    Next Article
    मिर्जापुर में झपट्टा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों से 8 मोबाइल फोन बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment