Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद पर सहारनपुर में हाई अलर्ट...तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात:क्यूआरटी टीम, डायल 112 और ड्रोन से होगी निगरानी, रूट डायवर्जन भी लागू

    2 hours ago

    1

    0

    ईद-उल-फितर के मद्देनजर सहारनपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलेभर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 15 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और डायल 112 की 40 गाड़ियां लगातार गश्त पर रहेंगी। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अंबाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने नमाज के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए जिले में व्यापक पुलिस बल लगाया गया है। सुरक्षा ड्यूटी में 10 सीओ, 70 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, चार कंपनी पीएसी और करीब 2500 सिपाही तैनात रहेंगे। वहीं, यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 150 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में एक निरीक्षक, चार सिपाही और एक महिला सिपाही शामिल हैं, जो किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। साथ ही प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास अग्निशमन विभाग की टीमों को भी तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके। ईद के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। सरसावा की ओर से आने वाले वाहनों को घंटाघर और गागलहेड़ी जाने के लिए नकुड़ तिराहे से मानकमऊ पुलिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अंबाला रोड, नकुड़ तिराहा, लेबर कॉलोनी चौकी और मानकमऊ पुलिया पर विशेष पुलिस तैनाती की गई है। इसके अलावा दर्पण तिराहा से अंबाला और सरसावा की ओर जाने वाले वाहनों को शारदानगर पुल होते हुए सर्किट हाउस रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। देहरादून से अंबाला जाने वाले वाहनों को आंबेडकर चौक, दीवानी तिराहा और हसनपुर मार्ग से होकर गुजरना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिट्‌टी में मिला अतीक अहमद जिंदा हुआ:व्रत में साहब पूड़ी पचा नहीं पाए; गुरुजी को अब अग्निपरीक्षा देनी ही पड़ेगी
    Next Article
    असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment