Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद-उल-फितर से पहले डीएम-एसएसपी ने ईदगाह का किया दौरा:तैयारियों का जायजा लिया, शांतिपूर्ण त्योहार की अपील की

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित ईदगाह का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर काजी से नमाज अदायगी की व्यवस्था, बैठने की क्षमता और आने-जाने के मार्गों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ को ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईदगाह पर नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। लोगों से भी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में दिनदहाड़े बाजार से बुलेट चोरी, VIDEO:दुकान के सामने खड़ी थी, युवक ने चाबी लगाई और स्टार्ट कर ले गया
    Next Article
    खेल के मैदान पर उतरी आध्यात्म की ऊर्जा:NYF गेम्स में युवाओं ने दिखाया अनुशासन और भाईचारे का जज्बा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment