Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITian बाबा ने मुलाकात के दूसरे दिन ही प्रपोज किया:तमिलनाडु के आश्रम से लव स्टोरी की शुरुआत, एक साल साथ रहने के बाद शादी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज महाकुंभ-2025 से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने खुद अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रीतिका से उनकी मुलाकात 2025 में महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक आश्रम में हुई थी। प्रीतिका मोक्ष की तलाश में साधना करने आई थी और वे भी आध्यात्मिक मार्ग पर थे। यहीं से दोनों के बीच जुड़ाव हुआ। मुलाकात के दूसरे ही दिन प्रीतिका से शादी के लिए पूछ लिया। पहले तो प्रीतिका को लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं। बाद में मैंने उसे कहा कि मैं सीरियस हूं। एक साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ऋषिकेश के पास मनसा देवी मंदिर में प्रीतिका की मांग में सिंदूर भरा। तब सिर्फ खास दोस्त ही थे। सोमवार को नई दुल्हन को लेकर झज्जर अपने घर पहुंचे IITian बाबा ने कहा- मैंने पहले ही कहा था कि अगर मुझे मेरी 'पार्वती' मिली तो जरूर शादी करूंगा। अब प्रीतिका के रूप में उन्हें उनकी जीवनसंगिनी मिल गई है। अभय सिंह और प्रीतिका हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे हैं। परिवार से मुलाकात के बाद सोमवार रात को ही दोनों धर्मशाला चले गए। इन्होंने दिल्ली से धर्मशाला की फ्लाइट पकड़ी। IITian बाबा की पत्नी के 2 PHOTOS…. बोले- डॉक्यूमेंट के लिए कोर्ट मैरिज की कोर्ट मैरिज के सवाल पर बाबा ने कहा कि ऑफिशयल तौर पर भी ये जरूरी थी। हम जहां भी जाते थे तो डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती थी। दूसरा, हम जो ऑर्गेनाइजेशन बना रहे हैं, उसमें भी बैंक अकाउंट के लिए डॉक्यूमेंट जरूरी थे। इसलिए शादी के डॉक्यूमेंट जरूरी थे। पिता बोले- कई दिन से बुला रहे थे अभय के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि अभय का बैंक अकाउंट यूज न होने की वजह से फ्रीज हो गया था। उसने ब्रांच में जाकर इसे एक्टिव कराया। हम लोग कई दिन से उसे घर बुला रहे थे। हमें डर रहता था कि कहीं वो डिप्रेशन में न चला जाए। सोमवार को वह अकेला नहीं बल्कि बहू को साथ लेकर आया। हम लोगों को बहुत खुशी हुई। अब हमें संतुष्टि है कि बेटे को संभालने वाला कोई आ गया है। प्रीतिका ने एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया प्रीतिका मूलरूप से कर्नाटक की हैं। मंगलौर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज (SJEC) से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीटेक किया। फिर एमआईटी मणिपाल से एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) में रिसर्च इंटर्नशिप की। जहां ब्रह्मांड के रहस्य खोजते-खोजते खुद अध्यात्म की ओर मुड़ गईं। सफेद कपड़े पर ली पैरों की छाप, बहू को पहनाई सोने की चेन सोमवार को झज्जर में परिजनों ने अभय व प्रीतिका का शानदार स्वागत किया। घर पहुंचते ही मां शीला ने बहू के सिर पर चुन्नी उड़ाकर आशीर्वाद दिया। बहू को सूट-साड़ी भेंट की। सोने की चेन भी पहनाई। घर में बहू के प्रवेश को खास बनाने के लिए एक भावुक पल भी देखने को मिला। जैसे ही बहू ने घर में कदम रखा, उसके पैरों की छाप सिंदूर से थाली में ली गई और उसे सफेद कपड़े पर संजोकर सुरक्षित रखा गया। दोपहर में मां ने बेटे-बहू को हलवा-खीर खिलाई। इसके बाद अभय अपने पैतृक गांव सासरौली चले गए। रात को वहां से लौटने पर मां ने कढ़ी चावल खिलाए। साथ ही बहू को हैंडमेड बैग गिफ्ट किए। प्रीतिका बोलीं- इतना प्यार कभी नहीं मिला ससुराल में स्वागत पर प्रीतिका ने कहा कि यहां पर मुझे बहुत प्यार मिला। कर्नाटक और हरियाणा की चीजें काफी अलग हैं। यहां आकर काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। काफी लोगों के घर पर गए, वहां भी बहुत प्यार मिला। इससे पहले कभी इतना प्यार नहीं मिला। -------------------- ये खबर भी पढ़ें :- महाकुंभ वाले IITian बाबा ने इंजीनियर लड़की से शादी की:हरियाणा में घर पहुंचे, मां ने बहू की आरती उतारी; दोनों हिमाचल में रह रहे प्रयागराज महाकुंभ-2025 से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। पत्नी का नाम प्रीतिका है। यह खुलासा खुद IITian बाबा ने सोमवार को किया। लंबे समय बाद वह भगवा कपड़े पहने हरियाणा के झज्जर पहुंचे। पत्नी प्रीतिका भी उनके साथ थीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- मंदिर की 800 सीढ़ियों पर उल्टा चढ़ाया ट्रैक्टर:गरीब किसान को ₹14 करोड़ का नोटिस; सेप्टिक टैंकरों से निकाली बारात
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है; बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg सिलेंडर, यूपी में PCS अफसर बोलीं- सफाईकर्मी पति संग नहीं रहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment