Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकाना में IPL मैच, बदला रहेगा ट्रैफिक:शहीद पथ पर कई पाबंदियां रहेंगी, घर से निकलने से पहले प्लान और नियम पढ़िए

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मैच के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच होने वाले मुकाबले को देखते हुए पुलिस ने 14 रूटों पर डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था दोपहर 3 बजे से मैच खत्म होने तक जरूरत के अनुसार लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने दर्शकों और आम वाहन चालकों से शहीद पथ के बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी सेवाओं—जैसे एंबुलेंस, दमकल और शव वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9454405155) पर संपर्क किया जा सकता है। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें और व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका इस्तेमाल कर सकेंगे। निजी वाहनों और किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी। सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे। अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से मुड़ेंगे। रोडवेज और प्राइवेट बसें भी इन नियमों का सख्ती से पालन करेंगी। सिटी बसों और ई-रिक्शा के लिए प्लान मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी और सड़क की दायीं ओर चलेंगी। ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबंधित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह ऑटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे। अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112, मातृ अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे। किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी0 की परिधि में सवारी न उतारेंगे, न बैठाएंगे। किराये वाले वाहनों के लिए सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही सवारी उतारेंगे। एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे। अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृ अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे और पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जाएंगे। पूरी पार्किंग व्यवस्था जानिए स्टेडियम में एंट्री के नियम
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत से फेंककर हत्या के आरोपित की जमानत खारिज:नोएडा का मामला, सीसीटीवी सामने आया तो कोर्ट ने राहत नहीं दी
    Next Article
    IPL 2026 Points Table: आधे सीजन के बाद कुछ ऐसी है पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment