Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकरा हसन बोलीं- इमरान मसूद अपना अहंकार किनारे रखें:सपा जीती हुई सीट कांग्रेस को क्यों दे? भाजपा को हराने के लिए जिद छोड़नी होगी

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भड़क गए हैं। उन्होंने कहा, "हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें। बिना चर्चा के आपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे हैं?" इमरान के इस बयान के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने उन्हें नसीहत दी है। इकरा ने कहा- इमरान मसूद को अपना अहंकार किनारे रखना होगा। भाजपा को हराना है तो जिद छोड़नी होगी। सपा सांसद ने पूछा- सपा अपनी जीती हुई सीटें कांग्रेस को क्यों दे? इकरा ने कहा कि, कांग्रेस को दी गई 26 सीटों में उनके दो मौजूदा विधायकों की सीटें शामिल हैं। चार ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस 2022 में दूसरे नंबर पर रही थी। इसके अलावा 20 सीटें हमने उनकी लिस्ट से ही ली हैं। वहीं, इमरान मसूद ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मायावती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- अगर बहनजी (मायावती) कमरे से बाहर निकलें तो प्रदेश की तस्वीर बिल्कुल बदल जाएगी। कांग्रेस का बसपा से गठबंधन होगा या नहीं? इस सवाल पर इमरान मसूद ने कहा- इसका फैसला राहुल गांधी और खड़गे साहब को करना है, मुझे नहीं। एक मिशन और मूवमेंट ने सिर्फ बहनजी के कमरे में बैठे रहने से दम तोड़ दिया। मायावती जी उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी नेता थीं। दरअसल, सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच उलझता जा रहा। कांग्रेस की 125 सीटों की डिमांड पर सपा ने सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट सौंपी। यही नहीं, बातचीत आगे बढ़ती इससे पहले मंगलवार रात 10 बजे सपा ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सहारनपुर की वे 2 सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस ने दावा किया था। इसके पहले अखिलेश ने 'X' पर लिखा, "जीतने वाली पहली 26 सीटों से हुई है शुरुआत। मिलजुल कर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" दोनों दलों के बीच सोमवार और मंगलवार को लगातार 2 दिन बैठक हुई थी, लेकिन सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया। अब 26-27 नंवबर को दोनों दलों के बीच बातचीत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:कोलकाता में कपड़ा गोदाम में आग लगी; 10 परिवारों को सुरक्षित बचाया गया
    Next Article
    मंत्री संदीप ने मंगेतर पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं:हाथ थामकर पंजाबी गाने पर ठुमके लगाए; हल्दी रस्म का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment