Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरछात्र सम्मानित:प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया

    1 hour ago

    2

    0

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शुक्रवार को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित पुरछात्रों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सीनेट परिसर के प्रो. ईश्वर टोपा सभागार में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन ने संचालित किया। आईएएस-2025, यूपीपीसीएस-2024 तथा राज्यों की न्यायिक सेवाओं में प्रथम आने वाले पुरछात्रों को स्मृति चिह्न और डायरी भेंट की गई। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि चयनित पुरछात्रों ने इविवि का पुराना गौरव पुनर्स्थापित किया है। यूपीपीसीएस-2024 में 70 विद्यार्थियों का चयन गौरव का क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि किताबी ज्ञान के अलावा जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करें। संघर्ष से ही सफलता मिलती है। असफलता से सीखें, समय व्यर्थ न करें। निंदकों को प्रेरणा स्रोत बनाएं। समाज को सकारात्मकता दें, देशप्रेम जगाए रखें। उन्होंने आईएएस चयनित बालिकाओं को अपना आदर्श बताया। कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में इविवि तेजी से प्रगति कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चयनित पुरछात्र भविष्य में इविवि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र ने स्वागत भाषण में कहा कि कुलपति की प्रेरणा से कार्यक्रम संभव हुआ। यूपीपीसीएस में 70 चयन 'बरगद की टहनियों' का विस्तार दर्शाते हैं। इविवि के विद्यार्थी कुशल नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। आईएफएस साक्षी सक्सेना ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़ाव जीवन का मील का पत्थर है। आईपीएस अनिंद्य पाण्डेय ने व्यक्तित्व विकास का श्रेय इविवि को दिया। आईएएस श्रुति ओला ने परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। डिप्टी कलेक्टर आयुष पांडे ने निरंतरता पर जोर दिया। डिप्टी एसपी विमलेश कुमार ने धैर्य की सीख साझा की। आईएएस-2025 में साक्षी सक्सेना, अनिंद्य पाण्डेय, श्रुति ओला। यूपीपीसीएस-2024 में डिप्टी कलेक्टर आयुष व अंकित पांडे, डिप्टी एसपी विमलेश कुमार। असिस्टेंट कमिश्नर (कामर्शियल टैक्स) में खुशबू रानी, स्वाति मिश्रा आदि। अन्य पदों पर संदीप कुमार सिंह पटेल, प्रशांत सिंह, अश्विनी कुमार सोनी, बीडीओ अभिषेक पाल आदि, नायब तहसीलदार कुलभूषण तिवारी आदि, डिप्टी जेलर शिवम मिश्र आदि, सब रजिस्ट्रार नीरज कुमार सरोज आदि। छत्तीसगढ़ न्यायिक परीक्षा-2024 में प्रथम अंजुम आरा व प्रशासनिक अधिकारी कृपा शंकर पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में रखे गेहूं के ढेर में लगी आग:थ्रेसर के कटर से निकली चिंगारी बनी वजह, भारी नुकसान
    Next Article
    दूसरे का मोबाइल मांगकर घरवालों को कॉल कर रहे डॉक्टर:कानपुर किडनी में अभी दो डॉक्टर और ओटी मैनेजर फरार, पुलिस की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment