Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलाज के दौरान युवक की ट्रामा सेंटर में मौत:रिश्तेदार ने 13 मार्च को चाकू से किया था हमला, पत्नी से बात करने का शक था

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी के मुसाफिरखाना में बहू भोज कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी में घायल युवक विजय बहादुर विश्वकर्मा (35) की मंगलवार सुबह लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर 13 मार्च को उसके छोटे साढ़ू रोहित विश्वकर्मा ने हमला किया था। यह घटना मुसाफिरखाना कस्बे में जग प्रसाद के बेटे के बहू भोज कार्यक्रम के दौरान हुई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र निवासी रोहित विश्वकर्मा ने अपने साढ़ू विजय बहादुर को औरंगाबाद माइनर के पास बुलाया था। बताया जा रहा है कि रोहित को शक था कि विजय बहादुर उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था, जिससे नाराज होकर उसने विजय बहादुर पर चाकू से कई वार किए। इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया हमले के बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल विजय बहादुर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से विजय बहादुर को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद आरोपी रोहित विश्वकर्मा और उसके भाई अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनार में 4 सरकारी डिग्री कॉलेज बनवाए:विधायक अनुराग सिंह पटेल बोले- बाढ़ से राहत के लिए सड़कों का उच्चीकरण बाकी
    Next Article
    राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का विरोध:लखीमपुर खीरी में किसान यूनियन ने दिया धरना, तत्काल रिहाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment