Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026, आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर:ईशान किशन संभालेंगे SRH की कमान; कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

    4 hours ago

    2

    0

    आज से IPL 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। SRH की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। पहली बार IPL में ईशान कप्तानी करते नजर आएंगे। वह जब आज मैदान पर उतरेंगे तो इतिहास रचेंगे। ईशान IPL में SRH की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेंगे। ईशान किशन 27 साल 253 दिन के हैं। ओवरआल ये रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम है, जिन्होंने 2018 में फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार जब कप्तानी की थी, तो वह 27 साल 244 दिन के थे। ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर है। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी। SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास आईपीएल 2025 में ईशान ने एसआरएच के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बस में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:खाटू श्याम से लौटते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
    Next Article
    विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment