Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL-2026, पंजाब ने अपना पहला मैच जीता:कूपर की फिफ्टी की बदौलत गुजरात को 3 विकेट से हराया; प्रीति जिंटा चियरअप करने पहुंची थीं

    18 hours ago

    1

    0

    मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL-2026 सीजन के पहले मैच में पंजाब ने जीत हासिल कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया। पंजाब की तरफ से युवा बल्लेबाज कूपर कॉनली ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। कूपर ने मात्र 44 गेंदों में 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से यह रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। इसके बाद गुजरात ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। पंजाब 163 रनों का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया। मैच देखने पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया और CM भगवंत मान भी पहुंचे थे। वहीं, पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की मालिक प्रीति जिंटा भी अपनी टीम को चियरअप करने पहुंची थीं। मैच से पहले पंजाब के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्टेडियम में आए लोगों ने बताया था कि वे श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह का खेल देखने आए हैं। हालांकि, वे पंजाब को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। मैच देखने आए फैंस के PHOTOS… मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ATM बदलकर बुजुर्ग के खाते से 97500 रुपए उड़ाए:पोते के साथ पैसे निकालने गए थे, अलग-अलग जगहों से रकम पार की
    Next Article
    PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने खोला जीत का खाता, अपने घर में गुजरात टाइटंस को दी मात

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment