Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL के दौरान सिक्के-राजनीतिक झंडे नहीं ले जा सकेंगे फैंस:इकाना स्टेडियम में लाइव रिकॉर्डिंग पर भी रोक, जानें एडवाइजरी

    3 hours ago

    1

    0

    इकाना स्टेडियम में IPL 2026 का पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने स्टेडियम में फैंस के प्रवेश से संबंधित नियम और शर्तें जारी की हैं। इसे फॉलो कर के ही दर्शक स्टेडियम में एंट्री कर सकेंगे। 3 घंटा पहले से होगी एंट्री जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश के समय अपना टिकट दिखाना होगा। प्रवेश द्वार मैच शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले खोले जाएंगे। आयोजक द्वारा निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। यदि टिकट, स्कैनिंग मशीन द्वारा पढ़ने योग्य नहीं है या उसके बारकोड से छेड़छाड़ की गई है, तो ऐसे मामलों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। टिकट केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा और दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों को टिकट को स्टेडियम में हर समय अपने पास सुरक्षित रखना होगा। आयोजक या सुरक्षाकर्मियों द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा। सिक्के और हेडफोन पर रहेगी रोक स्टेडियम में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तुओं को लाने पर रोक रहेगी। इनमें बोतल, सिक्के, हेडफोन/ईयरबड, कप, ग्लास, लाइटर, टिन या कैन, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, पोर्टेबल स्पीकर, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, आतिशबाजी सामग्री, हथियार, हेलमेट, बैग, लैपटॉप, टैबलेट, पावर बैंक आदि शामिल हैं। ऐसी कोई भी वस्तु जो अन्य दर्शकों के लिए खतरा या असुविधा उत्पन्न कर सकती है, उसे भी प्रतिबंधित किया गया है। राजनीतिक झंडे लाने पर भी रोक किसी भी प्रकार के व्यावसायिक, राजनीतिक, धार्मिक या आपत्तिजनक संदेश वाले बैनर, झंडे, पोस्टर या अन्य सामग्री को स्टेडियम में लाने की अनुमति नहीं होगी। केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज, बिना किसी व्यावसायिक या प्रचारात्मक संदेश के, ले जाने की अनुमति होगी। खाद्य पदार्थ और शराब को स्टेडियम के अंदर लाने की अनुमति नहीं होगी। स्टेडियम परिसर में धूम्रपान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। लाइव रिकॉर्डिंग पर भी रहेगी रोक स्टेडियम में किसी तरह की रिकॉर्डिंग, लाइव प्रसारण, डेटा ट्रांसमिशन या व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति के मैच से संबंधित जानकारी, वीडियो, ऑडियो या सांख्यिकीय डेटा का प्रसारण या साझा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। किसी प्रकार की अभद्र, आपत्तिजनक, नस्लीय, भेदभावपूर्ण या धमकीपूर्ण भाषा और व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को स्टेडियम से बाहर किया जा सकता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, मैदान में प्रवेश करना या किसी प्रकार की वस्तु फेंकना वर्जित है। एक भी गेंद नहीं पड़ने पर मिलेगा रिफंड मैच के समय, तिथि या स्थान में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। यदि किसी कारणवश मैच रद्द हो जाता है या एक भी गेंद नहीं डाली जाती है, तो ही टिकट राशि (प्रशासनिक शुल्क काटकर) वापस की जाएगी। अन्य किसी परिस्थिति में रिफंड प्रदान नहीं किया जाएगा। मैच के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार के अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान के लिए बीसीसीआई या आयोजक किसी भी स्थिति में जिम्मेदार नहीं होंगे। स्टेडियम में कहीं भी छोड़ी गई किसी भी व्यक्तिगत वस्तु की पूरी जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी। इस संबंध में टिकट धारक को किसी भी प्रकार का दावा करने का अधिकार नहीं होगा। अपील की गई है कि दर्शक दिशा-निर्देशों का पालन करें और खेल भावना के साथ मैच का आनंद लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी का हत्यारा बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार:शादी के 5 माह बाद अबोहर में मर्डर, उम्रकैद होते ही अंडरग्राउंड हुआ; पहचान छिपा रेमंड कंपनी में इंचार्ज बना
    Next Article
    एटा में बुजुर्ग महिला हुई टप्पेबाजों का शिकार:घर लौटते समय हुई घटना, बातचीत करते समय कुंडल उतरवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment