Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में कोलकाता ने 181 का टारगेट दिया:गुजरात का स्कोर 50 पार हुआ, गिल-सुदर्शन में अर्धशतकीय साझेदारी

    19 hours ago

    1

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस को 181 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में KKR ने बैटिंग चुनी। कोलकाता 20 ओवर में 180 पर ऑलआउट हो गई। जवाबी पारी में गुजरात ने 5 ओवर में बिना नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। KKR से कैमरन ग्रीन ने 55 बॉल पर 7 चौके और 4 छक्के के सहारे 79 रन की पारी खेली। कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, खजरोलिया और रावत। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर्स: वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडेय, फिन एलन, तेजस्वी और नवदीप सैनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत:गेहूं की मड़ाई करते समय जबड़ा फटा; मौके पर तोड़ा दम
    Next Article
    जोस बटलर के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान. 300 के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment