Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने लखनऊ को हराया:फैंस झूमे, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर पहुंचा फैन; सिद्धू ने VIDEO जारी किया

    15 hours ago

    2

    0

    न्यू चंडीगढ़ में रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। पंजाब ने 54 रन से ये मैच जीता। पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ को 255 रनों का टारगेट दिया था। पंजाब को पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। दोनों ने फिफ्टी लगाई। 13वें ओवर में दोनों ने 5 छक्के लगाए। छक्कों की बरसात पर पंजाब के फैंस झूमते दिखे। लोग बच्चों के साथ मैच देखने पहुंचे थे। मैच से पहले बच्चे पंजाब किंग्स का टैटू बनवाते दिखे। फैंस में सबसे ज्यादा पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर को लेकर क्रेज दिखा। भारतीय सेना के घायल जवान भी मैच देखने पहुंचे। इस बीच सुनील ग्रोवर के डॉ. मशहूर गुलाटी लुक में एक फैन मैच देखने स्टेडियम पहुंचा। सफेद कोट, गले में स्टेथोस्कोप और खास अंदाज में पहुंचे इस फैन को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब को सपोर्ट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह गन्ने के खेत में खड़े दिखे। उन्होंने गन्ना हाथ में लेकर कहा- मित्रा पंजाब टॉप ऑफ द टेबल। दुनिया में सबसे ऊपर। पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मैच के PHOTOS... मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- पंजाब की 5वीं जीत, टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1:लखनऊ को 54 रन से हराया; प्रियांश ने 93, कोनोली ने 87 रन बनाए
    Next Article
    GT vs MI Head To Head: गुजरात का घर पर है मुंबई के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड, अब तक खेले हैं चार मुकाबले

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment