Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- दिल्ली ने 7 रन पर 5 विकेट गंवाए:भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए; हेजलवुड ने राहुल- रिजवी को आउट किया

    19 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। 3.5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 8 रन है। अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू कर रहे 18 साल के साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल का विकेट लिया। हेजलवुड ने केएल राहुल, समीर रिजवी और नीतीश राणा को आउट किया। सोमवार को दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दिल्ली सातवें स्थान पर है। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग XI दिल्ली कैपिटल्स- साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार | इम्पैक्ट प्लेयर्स- जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानी नारे,VIDEO:कनाडा में सिक्योरिटी से भिड़े खालिस्तान सपोर्टर; बोले- सिंगर BJP-RSS एजेंट
    Next Article
    6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज का दबदबा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment