Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS कृष्ण बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हुई:संभल में कार्यक्रम, एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अतिथियों का अभिवादन किया

    3 hours ago

    2

    0

    संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली एसपी साउथ अंशिका वर्मा की सगाई गुरुवार रात 9:30 बजे संभल में संपन्न हुई। यह कार्यक्रम रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया, जो रात 11 बजे तक चला। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पश्चिमी यूपी से लेकर लखनऊ तक के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी के शेष कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जाएंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में हल्दी-संगीत समारोह होगा। इसके बाद 28 मार्च को बारात सभा और 29 मार्च को शादी होगी। 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में रिसेप्शन रखा गया है। इन आयोजनों में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे। आईपीएस अंशिका वर्मा (30 वर्षीय) और आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई (32 वर्षीय) की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी थीं। यहीं से दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई और अब वे विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। कृष्ण कुमार बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के निवासी हैं और वर्तमान में संभल में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं, वह प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। इससे पहले, दोनों अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी चर्चा में रहे हैं। बरेली में आईपीएस अंशिका वर्मा को 'लंदन ठुमकदा' गाने पर काला चश्मा पहनकर डांस करते देखा गया था। वहीं, संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत स्टाइल में शिकारियों वाली हैट पहनकर खुली जिप्सी से 'फसला' गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री करते हुए नजर आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकंदराबाद के भाजपा विधायक बोले–स्टेडियम बनवाया:मेट्रो को सिकंदराबाद तक लाना मेरा टारगेट; संगठन तय करेगा टिकट मिलेगा या नहीं
    Next Article
    रातभर सड़कों पर पुलिस कांवड़ियों के साथ चली:मैनपुरी में रामनवमी से पहले पुलिस बनी ‘सेवक’, कांवड़ियों की राह खुद संभाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment