Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran-US Peace talk: 'आस्तीन का सांप निकला मुनीर?' आसिम मुनीर को लेकर अमेरिका में अलर्ट

    1 week ago

    1

    0

    Iran-US Peace talk: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब एक नई हलचल देखने को मिल रही है. खबर है कि ईरान ने बातचीत के लिए हामी तो भरी है, लेकिन साफ कर दिया है कि कोई भी समझौता सिर्फ उसकी अपनी शर्तों पर ही होगा. यानी बातचीत की राह खुली जरूर है, लेकिन आसान बिल्कुल नहीं. बताया जा रहा है कि इस बातचीत के लिए इस्लामाबाद को संभावित जगह के तौर पर देखा जा रहा था, जहां दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने आ सकते थे. हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस पर पूरी तरह सहमति नहीं मिली है और उसकी मीडिया ने इस तरह की खबरों को खारिज भी किया है. ईरान का साफ कहना है कि जब तक उस पर लगी समुद्री नाकाबंदी और कड़े प्रतिबंध नहीं हटाए जाते, तब तक किसी भी तरह की बातचीत का कोई मतलब नहीं है. दूसरी तरफ अमेरिका की शर्तें जैसे न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करना और क्षेत्रीय गतिविधियों पर रोक ईरान को बेहद सख्त और एकतरफा लग रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की भूमिका भी चर्चा में आ गई है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी तारीफ की है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी एजेंसियों और एक्सपर्ट्स के बीच उन पर भरोसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनके ईरान से करीबी रिश्तों को लेकर चिंता जताई गई है, जिससे इस पूरे कूटनीतिक खेल में और सस्पेंस जुड़ गया है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के हाथ लगा खजाना, जिसके लिए तरस रही दुनिया, जिन्ना के देश में निकला वही 'काला सोना'
    Next Article
    अमेरिका की दलाली और ईरान को झांसा, एक्सपोज हुआ मुनीर का दोगलापन, सीजफायर के नाम बजा रहा तेहरान का गेम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment