Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ISIS मॉड्यूल पर पूछताछ पूरी:यूपी ATS को हारिस अली ने 10 सहयोगियों के नाम का नेटवर्क बताए, रिमांड पूरी भेजा गया जेल

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी एटीएस की पूछताछ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सहारनपुर निवासी हारिस अली ने लखनऊ में पूछताछ में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को अपने 10 सहयोगियों के नाम बताए हैं। इन इनपुट के आधार पर एजेंसियों ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं शनिवार को 5 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद शनिवार को ATS ने हारिस अली को अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में खुलासा: यूपी समेत कई राज्यों में फैला नेटवर्क ATS की पूछताछ में सामने आया कि हारिस अली का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि बिहार, दिल्ली और पंजाब तक फैला हुआ था। उसने कुल 10 ऐसे सहयोगियों के नाम बताए हैं, जिनमें चार यूपी के रहने वाले हैं, जबकि छह अन्य अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सभी को देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंडिंग भी की जा रही थी। ATS अब इन सभी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। मेडिकल छात्र होते हुए चला रहा था आतंकी नेटवर्क जांच में यह भी सामने आया है कि हारिस अली मुरादाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह ISIS के लिए काम कर रहा था और युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था। ATS ने उसे पिछले सप्ताह मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया था। 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा, ब्रेनवॉश कर तैयार किया पूछताछ में हारिस ने बताया कि उसने इंटरनेट मीडिया के जरिए 50 से अधिक युवाओं को अलग-अलग ग्रुपों में जोड़ा था। इन युवाओं को धीरे-धीरे संगठन की विचारधारा से प्रभावित कर ब्रेनवॉश किया गया और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। उसने यह भी कबूल किया कि ISIS ने उसे उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब में 50-50 युवाओं के ग्रुप तैयार करने का लक्ष्य दिया था। लैपटॉप से मिले ई-मेल और संवेदनशील जानकारियां ATS को हारिस के लैपटॉप से कई अहम ई-मेल भी मिले हैं। इन ई-मेल के जरिए वह ISIS के एजेंटों को देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कुछ महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें भी एजेंटों को भेजी थीं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय हैं। सीधे संपर्क में रहने वालों की भी दी जानकारी हारिस ने पूछताछ के दौरान उन युवाओं की भी जानकारी दी है, जो सीधे उसके संपर्क में थे और सक्रिय रूप से उसके साथ जुड़े हुए थे। ATS इन इनपुट्स के आधार पर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 66 में से 27 जर्जर स्कूल ढहे:डीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, मूल्यांकन से नीलामी फंसी
    Next Article
    कानपुर में अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल का दूसरा चरण संपन्न:180 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment