Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर जिला टॉपर अनुष्का इंजीनियर बनना चाहती हैं:हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिष्का बोलीं- सेना में जाकर देश की सेवा करेंगी

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट की टॉप फाइव सूची में चार छात्राएं शामिल हैं, जबकि हाईस्कूल की टॉप फाइव में दो छात्राओं ने जगह बनाई है। मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि वे प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं और मनोरंजन के लिए भी समय निकालती थीं, जिससे बिना किसी दबाव के तैयारी हो सके।इंटरमीडिएट की जिला टॉपर अनुष्का इंजीनियर बनना चाहती हैं, वहीं हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिष्का सेना में कर्नल के पद पर सेवाएं देने का लक्ष्य रखती हैं। इंटरमीडिएट की जिला टॉपर अनुष्का के पिता प्रेम कुमार कलेक्ट्रेट में पीआरडी जवान के पद पर तैनात हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी अनुष्का ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। हाईस्कूल की टॉपर कनिष्का के पिता नेत्रपाल सरकारी शिक्षक हैं। कनिष्का ने बताया कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में जिले में चौथे स्थान पर रहीं नित्या की कहानी भी प्रेरणादायक है। उनके पिता का 2023 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। तीन बहनों में दूसरे नंबर की नित्या को उनकी मां राधा देवी ने खेती-किसानी करके पढ़ाया। नित्या प्रतिदिन गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित स्कूल पढ़ने जाती थीं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं और डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में 66 घर राख, 115 परिवार प्रभावित:डीएम-विधायक पहुंचे गांव, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
    Next Article
    मथुरा डिफेंस कॉलोनी के पीछे जंगल में भीषण आग:दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment