Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर की स्टूडेंट से घर में घुसकर दुष्कर्म:प्रयागराज में घर में अकेला देख आरोपी जबरन घर में घुसा, मुंह दबाकर की दरिंदगी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के जार्जटाउन में इंटर की स्टूडेंट से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। वह घर में अकेली थी और इसी दौरान खुद को प्रतियोगी छात्र बताने वाला आरोपी भीतर घुस आया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास कुमार यादव जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा है कि वह कई साल से शहर में रहकर तैयारी कर रहा है। उसने बताया है कि वह छात्रा को पहले से जानता था लेकिन छात्रा ने इससे इंकार किया है। अंबेडकर नगर की रहने वाली छात्रा मूल रूप से अम्बेडकर नगर की रहने वाली है। वह जार्जटाउन में अपने चाचा-चाची के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात उसके चाचा -चाची कहीं चले गए थे और रात में वह घर पर अकेली थी। बोला, शोर मचाया तो जान से मार दूंगा उसने पुलिस को बताया, इसी दौरान विकास कमरे में घुस आया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने उसका मुंह दबा दिया और फिर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी। इसी दौरान अगल-बगल रहने वाले लोग आ गए और उनकी आहट सुनकर आरोपी छिप गया। इसके बाद मौका पाकर भाग निकला। जेल भेजा गया जानकारी पर छात्रा के चाचा-चाची आ गए और फिर मामले की शिकायत जार्जटाउन थाने में की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और बृहस्पतिवार को उसे केपी ग्राउंड के पास अस्थाई बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि विकास मूल रूप से जौनपुर के सिकरारा मोमिनपुर कला गांव का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम देशों को 'ईदी' नहीं मिसाइल भेजेगा ईरान? देखें ब्लैक एंड व्हाइट
    Next Article
    नोएडा में बोगस फर्मों पर बड़ी कार्रवाई:9 लोग गिरफ्तार; 637 करोड़ की फर्जी ITC का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment