Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने यूपी में सदस्यता अभियान शुरू किया:25 लाख वैश्य परिवारों को निःशुल्क सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक बड़े सदस्यता अभियान की शुरुआत की। संगठन का लक्ष्य प्रदेश के लगभग 25 लाख वैश्य परिवारों को निःशुल्क प्राथमिक सदस्यता से जोड़ना है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष और लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने एक प्रेस वार्ता में दी। डॉ. बोरा ने बताया कि लोकतंत्र में संख्या बल महत्वपूर्ण होता है, इसलिए वैश्य समाज की बड़ी आबादी को एक मंच पर लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 'वैश्य मित्र' सदस्यता के माध्यम से समाज को नई पहचान और मजबूती मिलेगी, जिससे सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्रों में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी। निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे यह अभियान पूरी तरह से डिजिटल है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे और उन्हें डिजिटल सदस्यता आईडी प्राप्त होगी। डॉ. बोरा के अनुसार, इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, सरलता और अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। डॉ. बोरा ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल सदस्यता तक सीमित नहीं रहेगी। इसके तहत युवाओं को रोजगार और व्यवसाय में सहयोग, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद की जाएगी और समाज के भीतर एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने और इसे जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। वैश्य समाज की एकजुटता और मजबूत होगी डॉ. बोरा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान से वैश्य समाज की एकजुटता और मजबूत होगी, जिससे समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता और डॉ. अनिल गुप्ता, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय, अनुराग साहू, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला इकाई की रुपाली अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता और अल्पना गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रामप्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में निकली महंत मां चेतनानंद सरस्वती की अंतिम यात्रा:शुक्रवार को भावुक माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article
    ऑलनलाइन गेम में रुपए हारने पर घर में की चोरी:खुद को बंधक बताकर लूट की झूठी कहानी बनाई, जेवर बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment