Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा के 2 ब्लड बैंक FSDA की जांच में बंद:प्रदेशभर में 7 रक्त केंद्रों पर रोक, कई जगह ELISA टेस्ट तक नहीं हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की ओर से प्रदेशभर में चलाए गए विशेष जांच अभियान में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आने के बाद 7 रक्त केंद्रों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस कार्रवाई की जद में इटावा के भी दो ब्लड बैंक आए हैं। विभाग ने अन्य संचालित केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों में हड़कंप मच गया है। विभाग की अंतर-जनपदीय टीमों ने इटावा, मुजफ्फरनगर, बरेली, रायबरेली, मुरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी और बदायूं समेत कई जिलों में कुल 36 ब्लड सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश केंद्रों पर निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिला, जिससे रक्त की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। कोल्ड चेन, स्टोरेज और रिकॉर्ड में मिलीं खामियां निरीक्षण में पाया गया कि कई ब्लड सेंटरों पर रक्त भंडारण के लिए निर्धारित तापमान का पालन नहीं किया जा रहा था। कई जगह कोल्ड चेन सिस्टम भी सही तरीके से मेंटेन नहीं मिला। इसके अलावा तकनीकी स्टाफ की कमी, उपकरणों के संचालन में लापरवाही और ब्लड डोनर व मरीजों से जुड़े रिकॉर्ड अधूरे या गलत पाए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की अनियमितताएं सीधे तौर पर रक्त की सुरक्षा और मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला हैं। ELISA टेस्ट और मेडिकल निगरानी में भी लापरवाही जांच में यह भी सामने आया कि कुछ केंद्रों पर अनिवार्य ELISA टेस्ट तक नहीं किया जा रहा था। यह टेस्ट रक्त की सुरक्षा जांच के लिए बेहद जरूरी प्रक्रिया माना जाता है। इसके अलावा कई स्थानों पर मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज (MOIC) की निगरानी भी कमजोर पाई गई। कुछ मामलों में बिना पूरी जांच के ही रक्त को “ब्लड बैंक रिजर्व” में रखे जाने की बात भी सामने आई, जिसे विभाग ने बेहद गंभीर लापरवाही माना है। इटावा के इन 2 ब्लड बैंकों पर लगी रोक इटावा ड्रग इंस्पेक्टर निलेश शर्मा ने बताया कि शहर के अचिंत्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर और मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां पाई गईं। इसके बाद इन दोनों ब्लड बैंकों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। विभाग ने यहां रक्त संग्रह और वितरण से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद करा दी हैं। प्रदेशभर में 7 केंद्र बंद, बाकी को नोटिस प्रदेश स्तर पर कुल 7 ब्लड सेंटरों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा अन्य ब्लड सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग ने साफ किया है कि यदि संबंधित संस्थानों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रक्त और रक्त घटकों के सुरक्षित निस्तारण के निर्देश जिन ब्लड सेंटरों पर रोक लगाई गई है, वहां उपलब्ध रक्त और रक्त घटकों के सुरक्षित निस्तारण के निर्देश भी जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी कार्रवाई जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे केवल मान्यता प्राप्त और नियमों के अनुसार संचालित ब्लड बैंकों से ही सेवाएं लें, ताकि किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम से बचा जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर निलेश शर्मा ने बताया कि इटावा के अचिंत्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर और मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में गंभीर खामियां मिली थीं। इसी वजह से दोनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा बवाल-केस में 13 साल बाद सभी 9 आरोपी बरी:कोर्ट बोली- साक्ष्य नहीं मिले, एक महिला आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत
    Next Article
    सहारनपुर में फर्जी बिल और ट्रांसपोर्ट दस्तावेजों से घोटाला:कागजों में 7.84 करोड़ की चीनी खरीद दिखाकर 39 लाख का ITC क्लेम, 6 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment