Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा के होटल राज पैलेस में छापेमारी:देह व्यापार के आरोप में दो युवतियों सहित आठ गिरफ्तार, युवक जेल भेजे गए

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में हाईवे स्थित होटल राज पैलेस में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। होटल मालिक कश्मीर सिंह समेत सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक डायरी भी बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। होटल से कूदकर भागने का प्रयास करने वाले युवक के पैर में फ्रैक्चर हुआ। शिकायत पर पहुंची पुलिस कमला नगर पिलखर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर के बाहर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार और साहिल निवासी करनपुरा थाना कोतवाली उसके घर के बाहर आए और उसकी पत्नी से गाली गलौज की। विरोध करने पर तीनों होटल के अंदर भाग गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर सभी को दबोचा, केस दर्ज पुलिस ने होटल खुलवाया तो अंदर दो युवतियां और पांच युवक मिले। इसी दौरान कुछ लोग भागकर आसपास के मकानों की छतों पर चढ़ गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें भी पकड़ लिया। मौके से निरोध, बीयर केन, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद कर सील कर दिया गया। पुलिस ने होटल मालिक कश्मीर सिंह सहित सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार, साहिल निवासी करनपुरा, अनुज यादव, राहुल और दीपेन्द्र निवासी ग्राम कुनेरा फ्रेंड्स कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता, पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। डायरी में दर्ज नाम और रकम से खुला राज जांच के दौरान होटल से एक डायरी और रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें कई संदिग्ध प्रविष्टियां मिलीं। डायरी में लड़कियों के नाम और उनसे संबंधित रकम का विवरण दर्ज था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक व्यक्ति से करीब सात सौ रुपये लिए जाते थे। इससे होटल में देह व्यापार चलने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब बैंक खातों के लेनदेन, मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में लंबे समय से बाहरी लोगों का आना जाना था। पहले भी संदेह जताया गया था, लेकिन ठोस सबूत न मिलने से कार्रवाई नहीं हो सकी थी। होली पर घर जाने से पहले पकड़ी गईं युवतियां दोनों युवतियों को पहले वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां महिला पुलिस और काउंसलर की मौजूदगी में पूछताछ हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भी कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि दोनों होली पर अपने घर जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। सीओ सिटी ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जांच में यदि और नाम सामने आते हैं तो अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई जाएंगी और फरार होटल मालिक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में महिलाओं ने की होलिका की पूजा:होली पर्व को लेकर दिखा उत्साह, पुलिस बल तैनात
    Next Article
    होली पर तिरंगे में लिपटकर आया वायुसेना के जवान का शव, ये दृश्य देख भर आईं सभी की आंखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment