Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा के युवक का सिर कटा शव अलीगढ़ में मिला:रेलवे ट्रैक पर पड़ी थी बॉडी, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र के बदकनशाहपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार का सिर कटा शव अलीगढ़ में रेलवे लाइन पर मिला। वह दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जेब से कानपुर से दिल्ली की रेल टिकट मिली है। परिवार ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर डालने की आशंका जताई है। के बदकनशाहपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र कप्तान सिंह शाक्य मंगलवार की शाम अपने घर से दवाई लेने की बात कहकर बाइक से निकले थे। काफी समय तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। देर रात तक परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह के थाना गांधी नगर क्षेत्र से सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर एक युवक का सिर कटा शव पड़ा है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की तो पता चला कि वह अमित कुमार हैं। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पुलिस को मृतक की जेब से कानपुर से दिल्ली की रेल टिकट मिली है। इससे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। अमित इटावा के आशीर्वाद अस्पताल में काम करते थे और त्योहार मनाने के लिए एक दिन पहले ही घर आए थे। वह जिस बाइक से निकले थे, वह भी अब तक बरामद नहीं हुई है। मृतक के मामा राजेंद्र कुमार ने बताया कि अमित की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह त्योहार मनाने के लिए घर आया था। दवाई लेने की बात कहकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:होली मनाने बहन के घर आया था, 3 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    रामपुर जीआरपी थाने में होली मिलन समारोह:पुलिसकर्मियों गुलाल लगाकर लोगों ने दीं बधाई, सौहार्द का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment