Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में आंधी के साथ तेज बारिश से बदला मौसम:गर्मी और हीट-वेव से मिली राहत, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच गुरुवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी, काले बादल और झमाझम बारिश ने पूरे जिले का माहौल ठंडा कर दिया। 42 से 43 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान तेजी से गिरा और लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि इस बदलाव ने किसानों की चिंता जरूर बढ़ा दी है, खासकर खुले में रखी फसल को लेकर। गुरुवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाने लगे और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया। कई दिनों से तेज धूप और लू के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से राहत पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। सुबह होते ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसा देती थीं। गुरुवार को हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में करीब 15 से 16 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हवा में मौजूद धूल के कण भी बैठ गए, जिससे वातावरण साफ हुआ और दृश्यता में भी सुधार देखने को मिला। किसानों की बढ़ी चिंता, आगे भी मौसम रहेगा बदला जहां आम लोगों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है, वहीं किसानों के लिए परेशानी बढ़ गई है। खेतों में कटी हुई फसल और मंडियों में खुले में रखे अनाज को बारिश से नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे आने वाले एक-दो दिनों तक गर्मी से राहत बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सड़क हादसे में लड़के की मौत:घर से बिना बताए दोस्तों संग निकला था; रात में राहगीरों ने मां को फोन किया
    Next Article
    गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत, FIR दर्ज:2 महीने पहले बैजन्ती हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती एडमिट हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment