Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में बीएड छात्रा ने की आत्महत्या:कई प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के बाद उठाया यह कदम, पढ़ने में थी तेज

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में एक होनहार बीएड छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय मंजूलिका उर्फ मनु ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा पढ़ाई में तेज थी और हाल ही में कई प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार में छाया मातम कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गुरुद्वारा के पास रहने वाली मंजूलिका उर्फ मनु ने सुबह घर की गैलरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। पिता ने देखा तो उड़े होश मृतका के पिता अविनाश गुप्ता ने बताया कि वह सुबह करीब पौने पांच बजे आरएसएस की वीर सावरकर शाखा (चम्पा बाग) गए थे। जब वह करीब साढ़े सात बजे घर लौटे तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत लोगों को सूचना दी। पढ़ाई में थी बहुत तेज मंजूलिका पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसने बीएड की पढ़ाई पूरी कर ली थी और सीटेट परीक्षा भी पास कर चुकी थी। इसके अलावा हाल ही में उसने एलटी ग्रेड (गणित) की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। उसके इस उपलब्धि भरे भविष्य को देखते हुए परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। इकलौती संतान थी मनु मंजूलिका अपने परिवार की इकलौती संतान थी। उसके बाबा अवध बिहारी गुप्ता, जो बैंक मैनेजर थे, का पिछले वर्ष निधन हो गया था। वहीं उसकी मां का भी 30 जून 2022 को हृदय संबंधी बीमारी के चलते देहांत हो चुका है। इसके बाद से वह अपने पिता के साथ ही रह रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगजीवन राम जयंती कार्यक्रम में गूंजा सामाजिक न्याय का मुद्दा:मीरा कुमार ने अजय राय की तारीफ की, बोलीं- अजय राय सांसद होते
    Next Article
    आंधी-बारिश, ओले गिरे...ऑटो पर पेड़ गिरने से चालक की मौत:कानपुर में मौसम वैज्ञानिक बोले- 5 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment