Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में पिकअप की टक्कर से किसान की मौत:साले की शादी में गए थे, बाइक से लौटते समय हादसा

    11 hours ago

    2

    0

    इटावा में भरथना थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। साले की शादी से लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घायल किसान ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धनुआ निवासी 45 वर्षीय लाल सिंह, पुत्र सोनेलाल, सोमवार को भरथना के जहारपुरा गांव में अपने साले की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सीपुरा गांव के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गंभीर हालत, रास्ते में मौत टक्कर इतनी तेज थी कि लाल सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाल सिंह पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस दुखद खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित:31 शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित ,मुख्य अतिथि बोले शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की रीढ़
    Next Article
    स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:518 सीटों पर होगा चयन, पात्रता और प्रक्रिया जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment