Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग:गृहस्थी का सामान, दो साइकिल और अनाज जलकर राख

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना क्षेत्र के ग्राम निनावा (बांध) में सोमवार शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी नुमा घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। इस हादसे में गृहस्थी का सामान, दो साइकिल, भूसा और अनाज समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। अचानक भड़की आग ने लिया विकराल रूप ग्राम निवासी सुदामा लाल पाल के घर के बाहर बनी झोपड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते झोपड़ी पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और आसपास के लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव प्रयास आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों व अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। हालांकि आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिससे राहत कार्य तेजी से शुरू हो सका। 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। करीब 40 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सुदामा लाल पाल की पत्नी रानी देवी और बेटी डोली के अनुसार, आग में घर का सारा सामान, दो साइकिल, समर, भूसा और अनाज जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सत्यनारायण प्रजापत बने कौशांबी के नए पुलिस कप्तान:राजेश कुमार का मेरठ में हुआ तबादला, 27 IPS अधिकारियों के हुए फेरबदल
    Next Article
    ओडिशा में राकेश टिकैत गिरफ्तार:पीलीभीत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने घेरा, प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment