Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला खुशाली गांव में शनिवार दोपहर एक 27 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, नगला खुशाली निवासी शकुंतला देवी (27) पत्नी विजय कुमार ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। शकुंतला देवी की शादी करीब छह वर्ष पहले विजय कुमार से हुई थी। वह एक पुत्र बिराज और एक पुत्री सनाया की मां थीं। इस अचानक हुई घटना से परिवार सदमे में है। घटना की सूचना पर जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल अवनीश यादव, सचिन कुमार और पीआरवी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दी है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद साक्ष्य संकलित किए जाएंगे। इसके उपरांत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी और कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल, महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गैस किल्लत और महंगाई पर आप का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    उन्नाव में ट्रक ने ऑटो चालक को मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, फरार हुआ चालक, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment