Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप आज से:पंकज आडवाणी और अनुपमा रामचंद्रन समेत 22 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    5 hours ago

    1

    0

    इंदौर में पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्नूकर प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। 12 से 21 नवंबर तक यशवंत क्लब में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया के 30 से अधिक देशों के खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। चैंपियनशिप में भारत की 22 सदस्यीय टीम भी हिस्सा लेगी। इसमें देश के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और महिला चैंपियन अनुपमा रामचंद्रन शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। 13 नवंबर से शुरू होंगे मुकाबले 12 नवंबर को शाम 7 बजे खिलाड़ियों और रेफरियों की बैठक होगी। इसके बाद 13 नवंबर से क्वालिफाइंग मुकाबलों की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता 21 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न देशों के खिलाड़ी विश्व चैंपियन बनने के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इंदौर को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान इस चैंपियनशिप के आयोजन से इंदौर को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। देश-विदेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से शहर में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरनूर को वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 60 स्थान का फायदा:बल्लेबाजों में टॉप-4 में तीन भारतीय; शुभमन गिल नंबर-1 पर कायम
    Next Article
    IND vs NZ: चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम का ऐलान, 31 साल के खिलाड़ी को पहली बार मौका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment