Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा नहर में उतराता दिखा रैपिडो ड्राइवर का शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बोले- कुछ लोग 40 हजार रुपए मांग रहे थे

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के नगराम इलाके में शनिवार को एक रैपिडो चालक का शव इंदिरा नहर में मिला है। समेसी पुल के पास पानी में उतराते शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने रैपिडो मालिक और एक अन्य चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि वो लोग 40 हजार रुपए मांग रहे थे। मूल रूप से गोंडा निवासी विजय कुमार शुक्ला (35) परिवार के साथ पारा क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। वह पिछले करीब दो वर्षों से लखनऊ में रैपिडो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। बाइक रुकवाकर बंधक बनाने का आरोप मृतक की मां ने आरोप लगाया कि विजय से कुछ लोग 30 से 40 हजार रुपए मांग रहे थे। रुपए न देने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक तीन-चार दिन पहले कुछ लोगों ने विजय की बाइक रोक ली थी और उसे अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर मारने की धमकी दी गई। परिवार का कहना है कि विजय ने फोन कर उनसे बात कराई थी और रुपए देने की बात कही गई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका। शनिवार को नगराम पुलिस को सूचना मिली कि समेसी पुल के पास एक युवक का शव नहर में दिखाई दे रहा है। विजिटिंग कार्ड पर फोन करने पर परिजनों से बात हुई मौके पर पहुंचे सिपाही संजय कुमार चौधरी ने नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। युवक की जेब से एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, एनपीएस कार्ड और डाइविंग लाइेंस मिला। एक मोबाइल शॉप का कार्ड मिलने पर पुलिस ने उसमें लिखे नंबर पर संपर्क किया। वहां से मृतक के परिजनों का नंबर मिला, जिसके बाद शव की पहचान विजय कुमार शुक्ला के रूप में हुई। नगराम थाने के कार्यवाहक प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों पर रुपए मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मृतकों के परिजनों को मिली सरकारी मदद:मिट्टी धंसने से हुई मौत पर 12 लाख रुपए की सहायता राशि जारी
    Next Article
    हरदोई में अधेड़ का शव खाई में मिला:बाग की रखवाली करने गया था, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment