Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इज़राइल-ईरान संकट के बीच लखनऊ पहुँची अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:मध्य-पूर्व तनाव के बीच बावजूद 9 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट संचालित

    7 hours ago

    1

    0

    मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और दुबई (DXB) एयरस्पेस पर पड़े असर के बीच 6 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रहा। दिनभर में कुल 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हुईं, जिनमें खाड़ी देशों से आने वाली और वहां जाने वाली दोनों तरह की फ्लाइट शामिल रहीं। हालांकि क्षेत्र में जारी इज़राइल-ईरान संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द भी हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाड़ी देशों से सुबह-सुबह लखनऊ पहुंचीं कई उड़ानें शुक्रवार तड़के से ही लखनऊ एयरपोर्ट पर खाड़ी देशों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सबसे पहले दम्माम से आने वाली फ्लाइट XY896 सुबह 05:15 बजे लखनऊ पहुंची, जिसमें 154 यात्री सवार थे। इसके बाद शारजाह से आने वाली फ्लाइट 6E1424 सुबह 07:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें 163 यात्री पहुंचे। सुबह 08:00 बजे मस्कट से आने वाली फ्लाइट WY265 लखनऊ पहुंची, जिसमें 74 यात्री सवार थे। इसके कुछ देर बाद रियाद से आने वाली फ्लाइट XY333 सुबह 09:00 बजे लखनऊ उतरी, जिसमें 160 यात्री आए। वहीं जेद्दा से आने वाली फ्लाइट SV890 सुबह 10:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची, जिसमें सबसे ज्यादा 287 यात्री सवार थे। इन उड़ानों के जरिए बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रियाद और जेद्दा के लिए रवाना हुई फ्लाइट आगमन के साथ-साथ लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए उड़ानों का संचालन भी जारी रहा। लखनऊ से दम्माम जाने वाली फ्लाइट XY897 सुबह 06:15 बजे रवाना हुई, जिसमें 84 यात्री सवार थे। इसके बाद मस्कट जाने वाली फ्लाइट WY266 सुबह 08:50 बजे लखनऊ से उड़ी, जिसमें 78 यात्री थे। वहीं रियाद जाने वाली फ्लाइट XY334 सुबह 10:00 बजे रवाना हुई, जिसमें 130 यात्री सवार थे। इसके अलावा जेद्दा के लिए फ्लाइट SV891 दोपहर 12:05 बजे लखनऊ से रवाना हुई, जिसमें 173 यात्री सफर कर रहे थे। संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द, यात्रियों में दिखी चिंता मध्य-पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरस्पेस पर असर पड़ने की वजह से कुछ फ्लाइट्स रद्द भी करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच थोड़ी चिंता जरूर देखने को मिली, लेकिन एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। “दो दिनों से घर लौटने का इंतजार था”, यात्रियों ने जताई राहत लखनऊ पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वहां लोगों के बीच थोड़ा डर और घबराहट जरूर है, लेकिन हालात पूरी तरह से बिगड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन कई उड़ानें रद्द होने के कारण लोगों को लौटने में परेशानी हो रही थी। यात्री ने बताया, “पिछले दो दिनों से हम घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फ्लाइट मिली, हम तुरंत रवाना हो गए। लखनऊ पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है कि आखिरकार हम सुरक्षित घर लौट आए।” सरकार का आभार, जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद लखनऊ पहुंचे यात्रियों ने सुरक्षित वापसी के लिए सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल से ही उन्हें समय रहते वापस आने का मौका मिला। यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले एक-दो दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे और उड़ानों का संचालन भी पूरी तरह पटरी पर लौट आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला प्रोबेशन अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप:डीएम ने जांच समिति बनाई, शिक्षामंत्री बोलीं- योगी सरकार में भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे
    Next Article
    रायबरेली में विवाहिता ने लगाई फांसी:खेत से घर लौटने पर पति ने पत्नी का देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment