Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जो होली ना खेले वह घर से ना निकले':एएसपी बोले- होली मस्ती का त्यौहार है, वह नहीं देखता कौन हिंदू, कौन मुसलमान है

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली में पीस कमेटी बैठक के दौरान दिया गया अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बयान तीन दिन पहले आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान होली त्योहार को लेकर दिया गया था। इसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग होली न खेलना चाहें, वे अपने घर से बाहर न निकलें। एएसपी राधेश्याम राय ने अपने बयान में कहा, “जो होली न खेले, वह अपने घर से ही न निकले, क्योंकि होली मस्ती का त्योहार है। यह नहीं देखता कि कौन हिंदू है, कौन मुसलमान, कौन ईसाई या कौन सिख। यह बस यह देखता है कि होली है, हमारा भाई है, हम इस पर रंग डालेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि रंग डालते समय सिर्फ एक ही शब्द निकलता है, 'बुरा न मानो होली है'। एएसपी ने यह भी कहा, "शाम को सब गुझिया खाते हैं, गले मिलते हैं, सब खत्म। हमारी यही कोशिश होगी जिसको होली न खेलना हो, जिसको रंग से परहेज हो, वह अपने घर से न निकले।" उन्होंने समझाया कि यह मस्ती का त्योहार है और कुछ लोग "हैप्पी मूड" में आ जाते हैं, जिन्हें समझाना संभव नहीं होता। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा, “शाम को आप लोग रोजा खोलते हैं, इस बार अच्छी बात है और यह लोग आपको शाम को गुझिया खिलाते हैं, तो इस बार तो गुझिया से ही आप लोगों का रोजा खुल जाएगा।” इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, मुस्लिम समाज के नसीब अली ने इस बयान का समर्थन किया है। नसीब अली ने कहा कि एएसपी ने बहुत अच्छी अपील की है और किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भी गुझिया से रोजा खोलने और आपसी भाईचारे के साथ काम करने की बात कही है अब मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा इस बयान का स्वागत किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की शादी से 14 दिन पहले पिता की मौत:झांसी में खेत पर बेहोश मिले, परिजन बोले- जमीन लिंक एक्सप्रेस-वे में जाने से दुखी थे
    Next Article
    उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन:महंगाई-बेरोजगारी पर PM को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment