Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जुबीन गर्ग केस की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाई:बक्सा जिला जज अध्यक्षता करेंगी, हर दिन सुना जाएगा मामला

    8 hours ago

    1

    0

    गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की हर दिन सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट-ट्रैक सेशन कोर्ट बनाई है। बक्सा जिले की जिला जज शर्मिला भुइयां इस फास्ट-ट्रैक कोर्ट की अध्यक्षता करेंगी। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने ये नियुक्ति की है। जुबीन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी। जुबीन वहां चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। असम पुलिस की CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले की जांच की और स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। राज्य कैबिनेट ने पिछले महीने इस मामले की सुनवाई तेज करने के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट से फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का अनुरोध किया था। सिंगापुर की जांच में किसी साजिश की बात नहीं सिंगापुर में स्थानीय एजेंसियां भी वहां अलग जांच कर रही है। वहां की कोरोनर कोर्ट ने हाल ही में किसी साजिश की आशंका से इनकार करते हुए कहा कि जुबीन गर्ग अत्यधिक नशे में थे और लाइफ जैकेट पहनने से इनकार करने के बाद लाजरस आइलैंड के पास समुद्र में डूब गए। सरकार ने 5 स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किए असम CM हिमंता बिस्व सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्हें चीफ जस्टिस का 16 मार्च का पत्र गुरुवार सुबह मिला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए जरूरी सुविधाएं (लॉजिस्टिक सपोर्ट) उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस मामले के लिए पहले ही सरकार ने पांच विशेष सरकारी वकीलों (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) की टीम नियुक्त कर दी है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग के परिवार ने PM को लेटर लिखा:केस की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट बनाने की मांग, सिंगर की मौत सिंगापुर में हुई थी असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में उनके परिवार ने शनिवार (24 सितंबर) को PM नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। लेटर में मांग की है कि सिंगर की मौत के मामले में तेजी से सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट बनाई जाए। परिवार ने यह भी मांग की है कि सजा मिलने तक केस में किसी भी आरोपी को जमानत न दी जाए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात- सूरत में ₹2.38 करोड़ के नकली नोट पकड़े:आश्रम में छापे जा रहे थे, योग टीचर क्रिप्टो में पेमेंट कर चीन से कागज मंगाता था
    Next Article
    ईरानी तेल से बैन हटा सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment