Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीएम ने मथुरा के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण:भूतेश्वर, बाद जंक्शन पर विकास कार्यों की समीक्षा

    7 hours ago

    2

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) नरेश पाल सिंह ने गुरुवार को मथुरा क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर और बाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत बाद रेलवे स्टेशन से हुई, जहां हाल ही में पैनल बॉक्स में आगजनी की घटना हुई थी। जीएम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत, उन्होंने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडरपास की प्रगति का अवलोकन किया। भूतेश्वर से मथुरा जंक्शन और बाद स्टेशन होते हुए आगरा तक जीएम ने रेल विंडो के माध्यम से ट्रैक और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मथुरा जंक्शन पर, उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 8 से 1 तक साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेकंड एंट्री गेट, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम आगरा गगन गोयल, स्टेशन डायरेक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आरपीएफ अधिकारी और रेलवे के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। जीएम नरेश पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत नहीं की। हालांकि, डीआरएम गगन गोयल ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना और रेलवे व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा के कांकरपुरा नहर पुलिया में नग्न शव मिला:हाथ पर गुदे नाम से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
    Next Article
    हाथरस में धूलभरी आंधी के साथ बारिश से बदला मौसम:लोगों को मिली गर्मी से राहत, शहर के इलाकों में जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment