Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंग ने बनाया Ukraine को Drone Interceptor का किंग, अब खाड़ी देशों को दे रहा रक्षा तकनीक

    3 hours from now

    1

    0

    यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वे ईरानी ड्रोन हमलों से बचने में पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के पांच देशों की मदद कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने भी इस तरह की सहायता के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान युद्ध के बीच यूक्रेन हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल करने में अपनी संभावित भूमिका पर विचार कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन आज दुनिया के प्रमुख ड्रोन ‘इंटरसेप्टर’ बनाने वाले देशों में शामिल हो गया है, जो सस्ते और प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि ये रूस के खिलाफ जारी युद्ध में उसकी रक्षा का अहम हिस्सा हैं। जेलेंस्की ने कहा, “हमारी टीम पहले ही (ईरान के) ‘शाहेद’ ड्रोन का मुकाबला करने मेंपांच देशों की मदद कर रही है। हमने विशेषज्ञ सलाह दी है और रक्षा प्रणाली बनाने में मदद कर रहे हैं।” यूक्रेन पहले भी कह चुका है कि वह खाड़ी के उन देशों की मदद करना चाहता है, जिनपर ईरान के ड्रोन हमला कर रहे हैं। यूक्रेन इसके बदले वह उन्नत वायु रक्षा मिसाइलें हासिल करना चाहता है, जिनकीरूस के हवाई हमलों से बचाव के लिए उसे जरूरत है। यूक्रेन को चिंता है कि ईरान युद्ध के चलते मिसाइलों का भंडार कम हो सकता है, जिसकी वजह से उसके पास रूस के खिलाफ आवश्यक हथियारों की कमी हो जाएगी।इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक इस सप्ताह पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र का दौरा करने वाले यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमेरोव ने कहा कि यूक्रेन ने वहां नागरिकों और महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा के लिए ‘इंटरसेप्टर यूनिट’ तैनात की हैं और इसे बढ़ाने पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी सैन्य विशेषज्ञ संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और जॉर्डन में काम कर रहे हैं। उमेरोव ने कहा कि यूक्रेन इन देशों के साथ दीर्घकालिक सुरक्षा सहयोग के लिए आगे उठाए जाने वाले कदमों का आकलन कर रहा है।इसे भी पढ़ें: Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट। जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका ने क्षेत्र में तैनात अपने सैनिकों के लिए दो क्षेत्रों में विशेषज्ञ सहायता मांगी है, जबकि यूरोपीय देशों के अनुरोधों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, ड्रोन सहयोग को लेकर अमेरिका और यूक्रेन के बीच संबंध स्पष्ट नहीं हैं। जेलेंस्की ने पिछले सप्ताह कहा था कि ड्रोन उत्पादन समझौते के लिए व्हाइट हाउस की मंजूरी का इंतजार है, लेकिन अगले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की मदद की पेशकश को ठुकराते हुए कहा, “नहीं, हमें ड्रोन रक्षा के मामले में उनकी मदद की जरूरत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Strait of Hormuz में तनाव के बीच भारत के लिए राहत, दो LPG टैंकरों की आवाजाही शुरू होने के संकेत
    Next Article
    देशभर में ईद-उल-फित्र, राष्ट्रपति और पीएम ने बधाई दी:अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया; भोपाल में नमाज के बाद अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के नारे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment