Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंग रोकने ईरान पहुंचे सऊदी-पाक-तुर्किये:राष्ट्रपति पजशकियान बोले- मुस्लिम देशों को एकजुट होना चाहिए; ट्रम्प ने जल्द हमला करने की धमकी दी थी

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान के साथ जंग रोकने और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारी सोमवार को तेहरान पहुंचे। यहां उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक की। पजशकियान ने कहा कि मुस्लिम देशों को एकजुट होकर क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर जल्द हमला करने की धमकी दी थी। ईरानी राष्ट्रपति बोले- दबाव से देशों को झुकाया नहीं जा सकता बैठक के दौरान पजशकियान ने कहा कि क्षेत्र के देशों को अपने लोगों के खिलाफ खतरों का मिलकर सामना करना चाहिए। आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाना चाहिए और सहयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, इन बैठकों में होने वाला कोई भी ऐसा समझौता, जिससे क्षेत्र में एकता, आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा, उसे ईरान का पूरा समर्थन मिलेगा। पजशकियान ने आगे कहा कि, यह सोचना गलत है कि दबाव और प्रतिबंध लगाकर देशों को झुकने पर मजबूर किया जा सकता है। क्षेत्र के देशों के बीच जितना ज्यादा सहयोग होगा, वे चुनौतियों का सामना करने और बाहरी दबाव झेलने में उतने ही सक्षम होंगे। बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? बैठक में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और तुर्किये के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन शामिल हुए। ईरान की ओर से राष्ट्रपति पजशकियान के अलावा विदेश मंत्री अब्बास अराघची और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई भी मौजूद थे। इससे पहले सऊदी रक्षा मंत्री, तुर्किये के खुफिया प्रमुख और पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने रेजाई के साथ अलग से बैठक की थी। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि चारों देश क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने और बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं। मक्का रक्षा समझौते का हिस्सा हैं तीनों देश सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये अगस्त में हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का हिस्सा हैं। इस समझौते के मुताबिक, तीनों देशों में से किसी एक पर हमला बाकी देशों पर हमला माना जाएगा। सऊदी अरब के सार्वजनिक कूटनीति मामलों के उप मंत्री रायेद क्रिमली ने कहा कि यह बैठक संकट में शामिल पक्षों के बीच तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिशों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मक्का रक्षा समझौते में शामिल देश क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। यह पहल कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों को भी समर्थन देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल में प्रधानमंत्री पद के लिए आज वोटिंग:आइजनकोट चार ओपिनियन पोल में आगे, एक में नेतन्याहू को बहुमत
    Next Article
    आज का एक्सप्लेनर:नेतन्याहू सर्वे में पिछड़ रहे, क्या फिर भी प्रधानमंत्री बन जाएंगे; इजराइल में वोटिंग आज, भारत से कितने अलग होते हैं चुनाव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment