Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहरीले सांप के डसने से बर्थ-डे गर्ल की मौत:परिवार के साथ काटा था केट, सोते समय पैर के अंगूठे में डसा, झांसी में दम तोड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी से सटे मध्य प्रदेश में बर्थ-डे मनाकर 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह केक काटकर कमरे में सोई थी। तभी जहरीले सांप ने पैर के अंगूठे में डस लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की लाश देखकर मां का रो रोकर बुरा हाल है। पूरा मामला शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे का है। सांस लेने में तकलीफ होने लगी शिवपुरी जिले के पिछोर निवासी केपी कुशवाहा आर्मी से रिटायर हैं। उनकी एक बेटी वैष्णवी (13) व दो बेटे मधुर (11) और लक्ष्य (8) थे। सविता कुशवाहा ने बताया- मेरी बेटी वैष्णवी पिछोर के सरस्वती विद्या शिशु मंदिर में 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। 5 जुलाई को उसका जन्मदिन था। रात को उसने घर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया इसके बाद खाना खाकर कमरे में सो गई। सुबह 5 बजे जगी तो कहने लगी कि सीने में दर्द हो रहा है। थोड़ी देर बाद उसे सांस लेने और थूक गुटकने में तकलीफ होने लगी। तब लोकल के अस्पताल ले गए। वहां मना कर दिया। पोस्टमार्टम में सांप के डसने की पुष्टि हुई मां ने बताया- हम लोग बेटी को लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। घर में किसी ने सांप नहीं देखा था, इसलिए परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे डॉक्टर ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें सांप के डसने की पुष्टि हुई है। जहरीले सांप ने बच्ची को पैर के अंगूठे में डसा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 500 अवैध झुग्गियां हटाईं:यूपीसीडा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नाले किनारे था कटाव का खतरा
    Next Article
    कांग्रेस ने प्रयागराज में छात्रों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया:शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर समर्थन मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment