Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहरीली शराब से 3 की मौत पर प्रशासन अलर्ट:शामली में आबकारी विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद शामली आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने जिले की सीमा से सटे हरियाणा के करनाल और पानीपत जिलों के बॉर्डर पर स्थित शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है। यह घटना मेरठ के दौराला क्षेत्र में हुई। बीते शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति की अगले दिन जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब का सेवन किया था, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मेरठ की घटना के बाद शामली आबकारी विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह चेकिंग अभियान मुख्य रूप से जिले की सीमा से लगी शराब की दुकानों पर केंद्रित है, विशेषकर हरियाणा के पानीपत और करनाल जिलों से सटी दुकानों पर। निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर विशेष जांच की और सैंपलिंग भी की जा रही है। शामली में जहरीली शराब से मौत का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2018 में भी जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना में तीन लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा दी थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। आपको बता दे कि वर्ष 2018 में शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन लोगों ने अपनी आंखें गवा दी थी और कई लोग महीनो तक बीमार रहे थे। जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि हमारे यहां रात में ही बॉर्डर की दुकानों की चेकिंग कराई गई थी और हमारे यहाँ बंटी जीरा नाम का ब्रांड जनपद शामली में नही आता है, हमारे यहाँ महबूबा, मिस रंगीली आदि ब्रांड आते हैं। सभी निरीक्षा का अपने क्षेत्र में चेकिंग को निकले हुए हैं और हम लोग जन जागरूकता अभियान भी करा रहे हैं अगर इस बारे में कोई जानकारी मिलती है तो हमें बताएं और पुलिस को सूचना दें और हम निरीक्षण भी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी एटीएस ने अनपढ़ पपला को पकड़ा:आतंकी नेटवर्क से जुड़ा, परिवार को नहीं थी खबर
    Next Article
    एससी-एसटी कोर्ट ने पूर्व बीडीओ समेत चार अधिकारी तलब किए:दलित को ब्लॉक से भगाने के आरोप में पेश होने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment