Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीजा ने साले को महिला के साथ होटल में पकड़ा:चौथी मंजिल पर पानी की टंकी में छिपी, आगरा में बीच सड़क पर हुई मारपीट

    1 day ago

    1

    0

    आगरा के एक होटल में जीजा ने अपने साले को महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि जीजा और साले के बीच होटल के अंदर ही मारपीट होने लगी। इसके बाद सड़क पर भी जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान महिला होटल की चौथी मंजिल में बनी पानी की टंकी के पीछे छिप गई। बाद में पुलिस ने उसको वहां से उतारा। जीजा ने पुलिस को बताया- मेरे साले की हरकतों की वजह से उसका परिवार परेशान है। वह आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र की मंगलवार दोपहर की है। लेकिन, वीडियो आज सामने आया। देखिए खबर से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला सरसा में रहने वाले अरविंद सिंह मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल जा रहे थे। कुर्रा मोड़ के पास उन्हें एक होटल के बाहर कुछ लोगों के साथ अपना साला शनि कुमार (32) दिखाई दिया। शक होने पर अरविंद होटल के अंदर चले गए। वहां शनि को एक 35 साल की महिला के साथ पकड़ा। इस पर अरविंद ने शनि को समझाने और घर चलने को कहा। इस पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होटल से लेकर सड़क तक होती रही। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद जीजा अरविंद ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन, साला शनि और उसके साथी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही यूपी- 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। होटल का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए महिला होटल की चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी के बगल में छिपी थी। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर महिला को नीचे उतारा। जीजा बोला- साला मुझसे मारपीट कर भाग गया जीजा अरविंद सिंह ने बताया- मेरे साले शनि को मैंने एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा था। वह देह व्यापार का काम करता है। मेरे साले की पत्नी और बच्चे हैं। उसकी इस तरह की हरकतों से परिवारवाले बहुत परेशान हैं। जब मैंने साले को पकड़ा, तो वह मुझसे मारपीट कर भाग गया। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने होटल के चौथी मंजिल की तलाशी ली, जहां एक महिला पानी की टंकी के पास छिपी मिली। पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि शनि का करीब 5 साल से इस महिला से अफेयर चल रहा है। महिला विधवा है। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसी बीच वह शनि के संपर्क में आ गई। तभी से दोनों के बीच अफेयर हो गया था। कुर्रा चित्तरपुर चौकी प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया- अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अब एक कैंपस में 12वीं तक पढ़ाई होगी:लॉटरी या मेरिट से होगा एडमिशन; रोबोटिक्स लैब से मिलेगी प्रैक्टिकल नॉलेज
    Next Article
    सपा 2027 में लोकसभा वाला फॉर्मूला दोहराएगी:सामान्य सीटों पर SC उम्मीदवार उतारेगी; नहीं काटेगी विधायकों के टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment