Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला जज बोले- चुप रहने से अपराध बढ़ता है:मोबाइल के उपयोग में सतर्कता बरतें, कुछ भी संदिग्ध लगे तुरंत माता-पिता या शिक्षकों को बताएं

    5 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के विभिन्न स्कूलों में टीचर्स की भूमिका में जज नजर आए। उन्होंने स्टूटेंड्स को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां भी बताईं। मंगलवार सुबह जयपुर, कोटा, अजमेर सहित तमाम शहरों में अलग-अलग कोर्ट में तैनात जज स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को साइबर फ्रॉड के तरीके, उससे बचने के उपाय बताए। जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व डिस्ट्रिक्ट जज (DJ) पवन जीनवाल ने बजाज नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में बच्चों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। कोटा के जिला न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास स्वामी विवेकानंद नगर स्थित मां भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को व्यवहारिक उदाहरण देते हुए समझाया कि सोशल मीडिया पर हर जानकारी साझा करना खतरनाक है। जिला न्यायाधीश (कोटा) ने बच्चों में जोश भरते हुए कहा- डरने की जरूरत नहीं है। चुप रहने से अपराध बढ़ता है। अगर कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत माता-पिता या शिक्षकों को बताएं। सतर्क रहें, जागरूक रहें और मोबाइल के प्रयोग में पूरी तरह सावधानी बरतें। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध की आड़ में ईरान की क्रूरता, 23 साल के प्रदर्शनकारी युवक को दी फांसी, 8 दिनों में 10 लोगों को दी मौत की सजा
    Next Article
    हिमाचल में लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन सिंयूर पुल टूटा:रावी नदी में समाया, कई गांवों का कटा संपर्क, 4 करोड़ से हो रहा था निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment