Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज:समय पर कार्य पूरे करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक, पंप हाउस और सोलर कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पिछली बैठक के बाद से कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस धीमी गति पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों पर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश भी दिए, ताकि परियोजनाओं को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी जूनियर इंजीनियरों (जेई) को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक परियोजना स्थल पर टोल फ्री नंबर 1800 121 2164 अनिवार्य रूप से अंकित कराएं और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक जेई एक माह में कम से कम 30 परियोजनाओं का निरीक्षण करे। इसके अतिरिक्त, जेई को ग्राम प्रधानों के सहयोग से खुली बैठकें आयोजित करने और निरीक्षण के बाद एक पृष्ठीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी जेई के पास ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध हों। इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं से अभद्रता करने पर मार डाला:फिरोजाबाद के चंदन हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-बाइक बरामद
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन में 4.6 हेक्टेयर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त:फर्जी दस्तावेज से हुआ था अतिक्रमण, नगर निगम ने लिया कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment