Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल जीवन मिशन कर्मचारियों को भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा बोले:बिना लात खाए नहीं मानेंगे... बंद करके डंडा से मारूंगा, मिर्जापुर में निरीक्षण के दौरान भड़के

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने जलजीवन मिशन के कर्मचारियों-अधिकारियों को डंडे से मारने की बात कही। दरअसल विधायक जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी आपूर्ति को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों पर निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान एक गांव में निरीक्षण के दौरान कई घरों में जलापूर्त बाधित होने की शिकायत मिलने पर भाजपा विधायक जलजीवन मिशन के कर्मचारियों पर बरस पड़े। उन्होंने हड़काते हुए कहा- अभी बंद करके डंडे से मारूंगा... ज्यादा बोकराती (हरामखोरी) करते हैं... बिना लात खाए ये सब नहीं मानेंगे... इस दौरान मौके पर नमामि गंगे की महिला एडीएम समेत जलजीवन मिशन के कई अधिकारी और विधायक के समर्थक मौके पर मौजूद थे। पंडित रत्नाकर मिश्रा ने कहा- जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जाउंगा। अगर 30 तारीख तक गांव में पानी नहीं पहुंचा तो मैं कार्रवाई करूंगा। निरीक्षण की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... पं. रत्नाकर मिश्रा ने बताया- मुझे शिकायत मिली थी कि जलजीवन मिशन के तहत कोन ब्लॉक के कई गांवों में पानी नहीं आ रहा है। इसी बात को लेकर मैं मंगलवार को जमीनी हकीकत की जांच करने क्षेत्र में पहुंचा था। साथ में नमामि गंगे की एडीएम विजेता भी मौजूद थीं। जलजीवन मिशन के क्षेत्रीय अधिकारियों को बुलाकर हमने गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से पूछने पर वे हर बार कह रहे थे कि इस-इस गांव में पानी आ रहा है। हम उस गांव में जाते तो वहां जलापूर्ति बंद मिलती। इसी दौरान हम गोबरहा गांव में पहुंचे हुए थे। जलजीवन मिशन के कर्मचारियों ने दावा किया-इस गांव में नियमित रूप से पानी पहुंच रहा है। पर गांव पहुंचने पर लोगों ने बताया- वहां तो आज तक पाइपलाइन ही नहीं पड़ी है। ग्रामीण, जल जीवन मिशन अधिकारियों के सामने ही पानी न आने के बात कह रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी बोलने लगा कि ग्रामीण झूठ बोल रहे हैं। बस इसी बात पर मुझे गुस्सा आ गया। 30 अप्रैल तक का समय, वरना किसी भी हद तक जाऊंगा निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते समय भाजपा विधायक ने कहा- ये लापरवाही की हद है। अधिकारियों के पास 30 अप्रैल तक का समय है। अगर 30 अप्रैल तक पाइपलाइन डालकर सप्लाई शुरू नहीं की तो मैं कड़ी कार्रवाई करूंगा। विधायक ने कहा- मैं जनता के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। अगर जनता को किसी तरह की भी परेशानी हुई तो ये मुझे कतई बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे अधिकारी वाकई में कमरे में बंद करके डंडे से मारे जाने का काम करते हैं। राजनाथ सिंह के तीर्थ पुरोहित हैं पं. रत्नाकर मिश्रा बता दें कि पंडित रत्नाकर मिश्रा उत्तर प्रदेश राज्य की 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। मिर्जापुर सदर निर्वाचन क्षेत्र से पिछली दो बार से विधायक हैं। वे पिछले दस वर्षों से उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। पं. रत्नाकर मिश्रा मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित प्रसिद्ध विंध्यवासिनी मंदिर में मुख्य तीर्थ पुरोहितों में से एक रहे हैं। राजनाथ सिंह के भी तीर्थ पुरोहित हैं। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर अमित शाह तक, भारतीय जनता पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए हैं । 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि भी थे। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रॉपर्टी डीलर की मौत, लाश देखकर मां को हार्टअटैक:हाथरस में 2 घंटे में दोनों ने तोड़ा दम, एक साथ जलीं चिताएं हाथरस में रुला देने वाली घटना हुई। यहां 2 घंटे के अंदर मां-बेटे की मौत हो गई। दरअसल, 41 साल के प्रॉपर्टी डीलर को मंगलवार शाम अचानक सीने में दर्द हुआ। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम 7:20 बजे मौत हो गई। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे शव घर पहुंचा। बेटे का शव देखकर 72 साल की मां फूट-फूटकर रोने लगीं। वह लगातार रोए जा रही थीं। इसके चलते रात 9:20 पर उन्हें भी सीने में तेज दर्द हुआ। घरवाले मां को सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। लेकिन, आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में गैस सिलिंडर की किल्लत जारी:कार्रवाई की तैयारी, कंट्रोल रूम में दर्ज हुई 477 शिकायतें
    Next Article
    फुटबॉल में इक्विटी, बास्केटबॉल में रेवेन्यू शेयरिंग से कमाई:महंगे खिलाड़ियों का बिजनेस मॉडल, कई खेलों में संन्यास के बाद भी सैलरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment